अदरक / Ginger एक पुष्पित पौधा है जिसके प्रकंद, जड़े और अदरक / Adrak का उपयोग औषधि के तौर पे किया जाता है।
अदरक का पौधा शाकीय सदाबहार होता है जो हर साल बढ़ता जाता है, अदरक का पौधा लंबा होता है और इसपर छोटी हरी पत्तियाँ और पिले फूल लगे होते है। अदरक के फायदे / Benefits Of Ginger भी बहुत हैं |
गुणकारी अदरक के फायदे / Benefits Of Ginger
![Benefits Of Ginger]()
सभी परिवारो में अदरक का उपयोग किया जाना स्वाभाविक ही है और हल्दी, इलाईची और गलांगल के समान अदरक भी बहोत गुणकारी होती है। इसकी उत्पत्ति दक्षिण एशिया के उष्णकटिबंधीय प्रचुर वर्षा वन में हुई थी। लेकिन कहा जाता है की भारतीय उपमहाद्वीप में भी इसकी उत्पत्ति हुई थी।
जेनेटिक विभिन्नता के कारण अदरक का पौधे का विकास भारत में तेज़ी से नही हुआ। जिस स्थान में जेनेटिक विभिन्नता ज्यादा होती थी वहां यह पौधा तेज़ी से विकसित नही हो पाता था। पहली शताब्दी में अदरक को भारत से युरोप निर्यात किया जाता था।
अदरक के भी बहोत से प्रकार होते है, उत्पत्ति के स्थान की जेनेटिक विभिन्नता को देखकर ही इसका स्वाद तय किया जा सकता है।
भारत में अदरक का ज्यादातर उपयोग चाय बनाते समय ही किया जाता है। अदरक का प्रकंद ज़मीन के अंदर पाया जाता है और बहोत सी आयुर्वेदिक दवाइयो में भी इसका उपयोग किया जाता है और भारत में बहोत से खाद्य पदार्थो में भी इसका उपयोग किया जाता है। अदरक का उपयोग आप ठोस रूप में या फिर इसका पाउडर बनाकर भी उपयोग कर सकते है। विभिन्न प्रकार के ज्युस और तेल में भी इसका उपयोग किया जाता है। आइये अदरक से होने वाले फायदों / Benefits Of Ginger के बारे में जानते है –
1. अवमनकारी औषध –
उल्टी और उबकाई की समस्या में अदरक से आपको राहत मिल सकती है। आपको यदि उबकाई, कफ, उल्टी जैसा लगे तो शहद और अदरक को मिलाकर पिए। वैज्ञानिक रूप से तो इसे माना नही गया लेकिन अभ्यास से यह स्पष्ट हुआ है की अदरक के सेवन से उबकाई और उल्टी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
2. भूक बढाती है –
यदि आपको भूक की समस्या हो और यदि आपको समयपर भूक नही लगती तो ऐसे समय में अदरक आपकी सहायता कर सकती है। इसके लिए आपको खाना खाने से पहले केवल छोटे से अदरक के टुकड़े को खाने की जरुरत है। अदरक से आपकी भूक बढ़ती है और यह पाचनक्रिया को भी सशक्त बनाती है।
3. उदरीय समस्या –
अदरक / Ginger उदरीय समस्या जैसे अपचन, पेट का दुखना और पेट में ज़मी गैस की समस्या को भी दूर करती है।
4. सर्दी में सहायक –
अदरक / Adrak शरीर के माइक्रोसर्कुलेटरी चैनल को साफ़ करने के लिए भी जानी जाती है। अदरक सिनुसेस (Sinuses) को साफ़ करती है जो सर्दियो में होने वाले बदलाव से धधकते है। कफ और गले संबंधी समस्या के लिए आप जल्दी से राहत पाने के लिए अदरक को चाय में डालकर भी ले सकते है।
सर्दी और बुखार से छुटकारा पाना चाहते है तो 2 चम्मच ताज़ा कटी हुई अदरक गर्म पानी में डालकर दिन में 2 से 3 बार ले सकते है। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही आराम मिलेगा।
5. कामोत्तेजक संपत्ति –
आयुर्वेद में यह दावा किया गया है की अदरक के सेवन से ही कामोत्तेजक वीर्य की उत्पत्ति होती है।
6. जोड़ो में दर्द की समस्या से छुटकारा –
जोड़ो के दर्द के समय अदरक लाभदायक हो सकता है। नहाते समय आप पानी में अदरक का तेल डालकर नहाये। इससे आपको जोड़ो के दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा और हड्डियाँ भी मजबुत होगी।
7. ब्लड सर्कुलेशन (रक्त प्रवाह) को बढ़ाता है –
अदरक में जिंक, मैग्नीशियम और क्रोमियम जैसे मिनरल्स होते है जो रक्त प्रवाह को इम्प्रूव करते (बढ़ाते) है।
8. श्वाससंबंधी समस्याओ में प्रभावशाली –
अदरक एक प्राकृतिक एक्सपेटोरंट (Expectorant) है। यह श्वास नलिका में फैके मैल को निकालने में सहायक है। कफ जैसी समस्या में जब श्वास लेने में तकलीफ होती है तब अदरक प्रभावशाली साबित हो सकती है।
9. प्रतिरक्षा को बूस्ट करती है –
अदरक / Ginger शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। अदरक हमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने से भी बचाती है और शरीर में होने से इन्फेक्शन से लड़कर उन्हें दूर करती है।
10. गर्भाशय के कैंसर को ठीक करती है –
अदरक का पाउडर गर्भाशय के कैंसर सेल्स (Cells) को बढ़ने नही दिया और उनके मारकर नए स्वस्थ सेल्स का निर्माण भी करता है।
न्यूट्रीशनल जानकारियाँ –
100 ग्राम सुखी अदरक हमें बहोत से जरुरी पोषक तत्व दे सकती है। दैनिक खाद्य पदार्थो में 1 चम्मच अदरक डालने से भी आपको शरीर के लिए उपर्युक्त पोषक तत्व मिल जाते है।
अदरक का उपयोग करना बहोत आसान है। बीमारी चाहे नयी हो या पुरानी अदरक के प्रभावशाली गुण उसे दूर कर ही देते है। भारतवासियो को बारिश के मौसम में अदरक वाली कड़क चाय पिने का बहोत शौक है। ऊपर दिए गए अदरक के इन गुणों को अपनाकर आप भी बहोत से बीमारियो से निजात पा सकते है और स्वस्थ रह सकते है।
Read More – Health Tips
जरुर पढ़े –
- निम्बू के फ़ायदे और उपयोग
- शहद के फायदे
- जैतून के तेल के फायदे
- टमाटर के फायदे
- तुलसी के फ़ायदे
- शिलाजीत से होने वाले फायदे
Note :- अगर आपको हमारा अदरक के फायदे / Benefits Of Ginger आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Health Tips लायेंगे.
Please Note :- अदरक के फायदे / Adrak Ke Fayde के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
very nice post…..very important…..thanks……
गुणकारी अदरक के क्या कहने। यह भोजन की थाली का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही उम्दा किस्म की औषधि भी है। अदरक लहसुन और प्याज तीनों ही गुणकारी और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फाएदेमंद है।
Ginger यानी अदरक तो हर घर में हमेशा पाया जाता हैं, और अभी mansoonके ठंडे मौसम में काफी लोगों को अदरक की चाय पीनी भी पसंद हैं.
आपने अदरक के फ़ायदे और उपयोग बताकर लोगों की अदरक चाय पिने की रुची और भी बढ़ा दी.
अदरक के बारेमे एक अच्छा लेख पढने को मिला | श्वास के सन्दर्भ में अदरक कितना उपयोगी है ये सिखने को मिला
धन्यवाद